ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
व्यापार

एलआईसी आईपीओ का रिटेल हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब, अब तक कुल 1.17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

LIC IPO Update on Day 3: एलआईसी के आईपीओ का रिटेल हिस्सा भी निवेशकों द्वारा फुली सब्सक्राइब कर लिया गया है और आज सुबह ही इस कैटेगरी को फुल सब्सक्रिप्शन मिल चुका है.

LIC IPO Update: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) के रिटेल हिस्से को बोली के तीसरे दिन शुक्रवार को पहले ही घंटे में सौ फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल गया. शेयर बाजारों पर शुक्रवार सुबह 11 बजकर 36 मिनट तक के आंकड़ों के मुताबिक रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व्ड 6.9 करोड़ शेयर की कैटेगरी में 7.2 करोड़ से अधिक बोलियां मिलीं. इस तरह इस कैटेगरी को पूरा सब्सक्रिप्शन मिला है.

आईपीओ के अन्य निवेशकों के सब्सक्रिप्शन जानेंवहीं, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) और गैर-संस्थागत खरीदारों वाले हिस्से के लिए अबतक कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है. क्यूआईबी वाले हिस्से को अभी तक 41 फीसदी और गैर-संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 56 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है. वहीं पॉलिसीधारकों वाले हिस्से को 3.55 गुना तक का सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व्ड हिस्से को करीब 2.64 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ है. कुल मिलाकर आईपीओ के 16,20,78,067 शेयरों के लिये 18,96,66,660 बोलियां अब तक हासिल हो चुकी हैं.

जानें कब तक खुला है आईपीओकंपनी का आईपीओ बुधवार को रिटेल और संस्थागत निवेशकों के लिए खुला और यह नौ मई को बंद होगा.

LIC IPO की खास बातेंसरकार को एलआईसी के आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. वह एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है. आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह आईपीओ ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के रूप में है और इसके जरिये सरकार 22.13 करोड़ शेयर बेचना चाहती है. कंपनी के शेयर 17 मई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button