ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
लाइफ स्टाइल

सही ब्लड सर्कुलेशन के लिए करें ये आसन

बद्ध कोणासन : पैरों को मोड़कर पंजों के निचले हिस्से को आपस में मिलाएं। हाथों से पैर के पंजों को अच्छी तरह पकड़ लें। सीने को हल्का सा बाहर निकालते हुए पोस्चर को सीधा करें। लंबी-गहरी सांस लें और छोड़ें। 3 से 5 बार सांस लेने-छोड़ने की प्रक्रिया करें फिर रिलैक्स हो जाएं। इस आसन को तीन बार दोहराएं।

पश्चिमोत्तानासन : पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं। अब सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे हाथों को नीचे लाते हुए पैर के पंजों को पकड़ने की कोशिश करें। इस स्थिति में जितनी देर आरामपूर्वक रह सकते है बने रहें। फिर हाथों को आराम से जांघों के बगल में रख लें। ऐसे ही आपको कम से कम तीन से पांच बार करना है।

जानु शिरासन : पैरों को सामने की ओर ही फैलाकर रखेंगे। अब बाएं पैर को मोड़कर, दाहिने जांघ के पास टिकाएं। सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाते हुए दाहिने पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस स्थिति में थोड़ी देर बने रहें। तो पहले दाहिने पैर से इस आसन को तीन से पांच बार पूरा करें फिर बाएं पैर से।

सेतुबंधासन : सेतुबंधासन योग आपके शरीर के ज्यादातर अंगों को चुस्त-दुरुस्त रखता है। इसके लिए पीठ के बल मैट पर लेट जाएं। फिर पैरों को मोड़कर पंजों को हिप्स के नज़दीक ले जाएं। हाथ से पैर के पंजों के पिछले हिस्से को पकड़ने की कोशिश करें। अब सांस भरते हुए हिप्स को जितना ऊपर उठा सकते हैं उठाएं। ऊपर सांस रोककर रखना है फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे आएं। इस आसन को भी 3 से 5 बार दोहराएं।

नौकासन : नौकासन से किडनी तो हेल्दी रहेगी ही साथ ही पेट की चर्बी भी तेजी से कम होती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल मैट पर लेट जाएं। अब लंबी-गहरी सांस भरते हुए पैर के पंजों को मैट से तीन से चार इंच उठाएं और उतना ही शरीर के ऊपरी हिस्से को भी। हाथ बिल्कुल सामने रखें। नजरें पैर के पंजों पर टिकाएं। इस स्थिति में भी सांसों को रोककर रखते हैं लेकिन बहुत ज्यादा दिक्कत महसूस होने पर आराम धीरे-धीरे सांस ले सकते हैं। 3 से 5 सेकेंड इस आसन में बने रहें फिर सांस छोड़ते हुए नीचे की ओर आ जाएं।

Related Articles

Back to top button