ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
लाइफ स्टाइल

क्या आपको पता है हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए, ऐसे पहचाना जाता है कि Hair Wash करें या नहीं

Hair Wash Tips: ना बाल रोज धोने चाहिए और ना ही बहुत दिन बिना बाल धोए रहना चाहिए, तो फिर बाल धोएं तो धोएं कब? असल में ये पता लगाने के भी तरीके हैं, आइए जानते हैं.

Hair Wash: आपको भी आएदिन इस बात को लेकर उलझन तो जरूर होती होगी कि आपको हफ्ते में किस दिन बाल धोने चाहिए और किस दिन नहीं. इसी चक्कर में कई लोग बाल बहुत ज्यादा धोने लगते हैं तो कुछ 5-6 दिन बीत जाने पर भी बालों पर शैंपू (Shampoo)का इस्तेमाल नहीं करते. असल में बालों को कब शैंपू करना चाहिए और कब नहीं इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है बल्कि कुछ जरूरी चीजे हैं जिनका आपको खास ध्यान रखना है. जब आपको अपने बालों में निम्न लक्षण दिखने लगें तो समझ जाइए कि बाल धो लेने चाहिए.

बाल धोने के साइन | Hair Wash Signs

अगर आपको बाल धोने (Hair Wash) के एक दिन बाद ही बालों में तेल दिखने लगे यानी बाल चिपचिपे नजर आएं तो आपको बाल धोने की जरूरत है. ऑयली स्कैल्प (Oily Scalp) होने पर अक्सर यह देखने को मिलता है. अगर आप रोजाना बाल नहीं धोना चाहते और कम वक्त में ही आपके बाल ऑयली हो जाते हैं तो आप ड्राई शैंपू (Dry Shampoo) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बालों में अगर स्कैल्प की स्किन निकली हुई दिखने लगी है या आपके जरा सा सिर खुरचने पर नाखूनों में गंदगी दिख रही है तो इसका मतलब है आपके बाल गंदे हो चुके हैं. बहुत ज्यादा दिनों तक सिर ना धोने पर बालों में गांठे भी बनने लगती हैं. अगर आपके बाल भी जरूरत से ज्यादा उलझे हुए दिख रहे हैं तो आपको अपने बालों को शैंपू से धो लेना चाहिए. बालों को धोने के बाद उनमें से शैंपू या कंडीशनर की खुशबू आने लगती है. जब आपको अपने बालों में ये खुशबू आना बंद हो जाए तो इसका अर्थ है कि बाल धुलने के लिए तैयार हैं. ज्यादा दिन तक ना धुलने पर बालों का टेक्सचर भी खराब-खराब सा दिखता है. इसपर भी ध्यान दें. बालों को रोजाना धोने पर यकीनन बाल झड़ने या रूखे होने की समस्या हो सकती है, लेकिन आपको बहुत ज्यादा दिनों तक शैंपू स्किप नहीं करना चाहिए. साथ ही, ड्राई शैंपू इमरजेंसी के लिए ही रखें उसे अपनी आदत ना बना लें.

Related Articles

Back to top button