ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

एलिस्टर कुक का बड़ा खुलासा, ‘गेंद से छेड़छाड़ करने को हाथ पर टेप लगाता था ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर’

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया है कि आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने प्रथम श्रेणी मैच में गेंद को जल्दी खराब करने के लिए हाथ पर लगी पट्टी का इस्तेमाल करने के बारे में उन्हें बताया था। कुक की पुस्तक ‘द आटोबायोग्राफी’ का विमोचन गत पांच सितंबर को हुआ था। उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि वार्नर ने उन्हें इस घटना के बारे में तब बताया था जब आस्ट्रेलियाई टीम 2017-18 में एशेज श्रृंखला में जीत के बाद बीयर के साथ जश्न मना रही थी और इंग्लैंड के खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए थे। ‘द गार्डियन’ अखबार के मुताबिक, कुक ने अपनी किताब में लिखा है,‘‘ डेविड वार्नर ने जश्न के दौरान बीयर पीते हुए बताया था कि उन्होंने प्रथम श्रेणी के मैच में गेंद को जल्दी खराब करने के लिए अपने हाथ की स्ट्रैपिंग से जुड़े पदार्थों का इस्तेमाल किया था।’’

कुक ने कहा कि उन्होंने उसके बाद आस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ की तरफ देखा और स्मिथ ने कहा, ‘‘ओह, आपको यह नहीं बताना चाहिए था।’’ मार्च 2018 में केप टाउन टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए रेगमाल का उपयोग करने के बारे में पूछे जाने पर कुक ने कहा कि स्मिथ की टीम ने तब हद पार कर दी थी। इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट में 33 शतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘लेकिन यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए सबसे अच्छी बात है, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। आस्ट्रेलियाई टीम ने किसी भी कीमत पर जीत की जो संस्कृति बनाई थी वह आस्ट्रेलिया की जनता भी नहीं चाहती।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button