ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
विदेश

 अमेरिका में दवा नियामक ने  जेएंडजे की कोरोना वैक्सीन पर लागू किए प्रतिबंध  

वाशिंगटन । खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कहा है कि अब इस टीके की खुराक केवल उन वयस्कों को दी जा सकेगी, जो कोई अन्य वैक्सीन नहीं ले सकते या फिर खासतौर पर ‘जेएंडजे’ का टीका लगवाने का अनुरोध करते हैं। अमेरिका के दवा नियामक ने खून के थक्के जमने के गंभीर जोखिम के मद्देनजर जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) के कोरोना-रोधी टीके के प्रयोग को लेकर कुछ प्रतिबंध लागू किए हैं।
अमेरिकी अधिकारी कई महीनों से सिफारिश कर रहे हैं कि अमेरिका के लोग ‘जेएंडजे’ टीके के बजाय ‘फाइजर’ या ‘मॉडर्ना’ की वैक्सीन लगवाएं। एफडीए के टीके से जुड़े मामलों के प्रमुख डॉ पीटर मार्क्स ने बताया एजेंसी खून के थक्के जमने के जोखिम से संबंधित आंकड़ों पर एक बार फिर गौर करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि ‘जेएंडजे’ की वैक्सीन का इस्तेमाल सीमित किया जाना चाहिए।
मार्क्स के मुताबिक, कोविड-19 से निपटने के लिए कई अन्य विकल्प मौजूद हैं, जो उतने ही प्रभावशाली हैं और लोगों को इनकी तरफ रुख करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के शुरुआती दो हफ्तों में खून के थक्के जमने की शिकायत उत्पन्न हो सकती है, ऐसे में अगर आपने छह महीने पहले टीका लगवाया था तो आपके लिए चिंता की कोई बात नहीं है। एफडीए ने फरवरी 2021 में 18 साल और उससे अधिक उम्र के वयस्कों में ‘जेएंडजे’ के कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।
शुरुआत में इस टीके को वैश्विक महामारी से निपटने के एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में देखा जा रहा था, क्योंकि किसी को भी इसकी केवल एक ही खुराक लेने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, बाद में एकल खुराक का विकल्प ‘फाइजर’ और ‘मॉडर्ना’ के टीकों के मुकाबले कम प्रभावशाली साबित हुआ। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने दिसंबर 2021 में ‘जेएंडजे’ के टीके से जुड़े सुरक्षा मुद्दों के कारण ‘मॉडर्ना’ और ‘फाइजर’ के टीकों को तरजीह देने की सिफारिश की थी। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 20 करोड़ से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और इन लोगों ने ‘मॉडर्ना’ व ‘फाइजर’ के टीके लगवाए हैं। वहीं, 1.7 लाख से कम लोगों को ‘जेएंडजे’ की वैक्सीन लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button