Breaking
शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर.... विवाह से लेकर गृह प्रवेश, नामकरण तक….यहां जानें मई महीने के शुभ मुहूर्त दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात... गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल.. वोटिंग करवाकर हेलीकॉप्टर से मतदान दल 100 घंटे के बाद सकुशल लौटे, प्रशासन ने ली राहत की सांस राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां - बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत.. भीड़ में बोलने से कभी नहीं डरेगा बच्चा, इस तरह बढ़ाए कम्यूनिकेशन लेवल इंदौर से खंडवा जा रहे सोफे से भरे लोडिंग वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली से होगा 2023 के चुनाव का शंखनाद: आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़

2 जुलाई को होने वाली महारैली को होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर पार्टी की ओर से बैठकों और जनसंवादों का दौर लगातार जारी है। महारैली बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगी। जिसमें एक लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लगातार डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे हैं। ‘आप’ ने बताया कि बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली महारैली को प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। इस कैंपेन को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक वर्चुअली रोजाना मॉनिटरिंग कर रहे हैं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

“आप” ने बताया कि पार्टी इस महारैली को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर ही है। लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत चारों सहप्रभारी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव पहुंच रहे हैं। लोगों को महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारी-कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और 2 जुलाई को अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

आप ने कहा, 2 जुलाई को होने वाली बिलासपुर की महारैली का प्रचार-प्रसार पूरे छत्तीसगढ़ में बहुत तेजी से चल रहा है। इसको देख कर कांग्रेस और बीजेपी बहुत बुरी तरह से घबरा गई है। 2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

“आप” ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के सामने जनता को तीसरा विकल्प मिला है। जिस तरह से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ की जतना भी हम पर भरोसा जता रही है। जनता बीजेपी-कांग्रेस दोनों से त्रस्त हो गई है। अरविंद केजरीवाल की राजनीति ईमानदारी की है, इसलिए इस बार चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता “एक मौका केजरीवाल को” को देने जा रही है। अरविंद केजरीवाल की बिलासपुर में होने जा रही महारैली के लिए हर संभाग में बैठक चल रही है।

शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर….     |     विवाह से लेकर गृह प्रवेश, नामकरण तक….यहां जानें मई महीने के शुभ मुहूर्त     |     दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात…     |     गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो     |     व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान     |     MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल..     |     वोटिंग करवाकर हेलीकॉप्टर से मतदान दल 100 घंटे के बाद सकुशल लौटे, प्रशासन ने ली राहत की सांस     |     राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां – बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत..     |     भीड़ में बोलने से कभी नहीं डरेगा बच्चा, इस तरह बढ़ाए कम्यूनिकेशन लेवल     |     इंदौर से खंडवा जा रहे सोफे से भरे लोडिंग वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें