ब्रेकिंग
Delhi Hotel Fire: बर्मिंघम से लिवर ट्रांसप्लांट कराने दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर हादसे में मरी... Delhi Hotel Fire: बेटे के इलाज के लिए इराक से दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर अग्निकांड में साले की... Bulandshahr Temple Namaz: बुलंदशहर में मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने पर 3 गिरफ्तार; हिंदू किसान की सलाह प... Araria Crime News: अररिया में खौफनाक वारदात; बाजार में खरीदारी कराने के बहाने पति ने की पत्नी की गला... Mohali Murder Case: मोहाली के बेस्टेक मॉल के पास दफ्तर में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत... Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में 6 की मौत; 13 बेड वाले ICU में भर्... Chhapra Ammonia Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव; तेज धमाके के बाद मची अफरा-... Delhi Hotel Sealing: दिल्ली में मालवीय नगर हादसे के बाद बड़ा एक्शन; महिपालपुर के 250 होटलों पर लटकी ... Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, जय मिश्रा...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button