ब्रेकिंग
Supreme Court on Bihar Police: रिश्वत कांड में नया मोड़! चूहों ने निगले पैसे? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस... Dragon Update: सलमान-अजय को टक्कर देने वाला ये विलेन अब जूनियर NTR से भिड़ेगा; 'ड्रैगन' को लेकर आया ... US-Iran Relations: ईरान के आगे झुका अमेरिका? तेहरान की शर्तों पर युद्धविराम की चर्चा के बीच ट्रंप के... Mother’s Day 2026: कौन हैं अष्ट वसु, 11 रुद्र और 12 आदित्यों की माता? जानें सनातन धर्म में सृष्टि की... BCCI Schedule 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बीसीसीआई ने महिला टीम की न... Digital Detox: रोज सिर्फ 1 घंटा फोन से रहें दूर; तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए जानें डिजिटल डिटॉ... Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज...
लाइफ स्टाइल

सरदा बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ बालों का झड़ना भी करता है कम

सन मेलन जिसे हिंदी में सरदा के नाम से जाना जाता है। जो गर्मियों में मिलने वाला फल है। इसे ऐसे खाने के अलावा सलाद, प्यूरी बनाकर स्मूदी, आइसक्रीम, दही या फ्रोजन डेजर्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होने की वजह से सरदा बहुत ही पावरफुल इम्यूनिटी बूस्टर भी होता है। इसके अलावा और भी कई तरह के पोषक तत्व इसमें मौजूद होते हैं जो सेहत को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

1. हार्ट को रखें हेल्दी : खरबूजे में ऐडिनोसिन और पोटैशियम पाया जाता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम से होने वाले नुकसान से बचाता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा ऐडिनोसिन कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में रक्त के थक्के को भी जमने से रोकता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं।

2. पीरियड्स में आराम : पीरियड्स में अगर बहुत ज्यादा पेट दर्द और ऐंठन की समस्या होती है तो ऐसे में सरदा का सेवन काफी फायदेमंद रहेगा।

3. बालों की झड़ना होता है कम : महिला हो या पुरुष, बालों का झड़ना हर किसी के लिए आम समस्या बन चुका है। तो इसे कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट अपनाना बहुत जरूरी है। सरदा में पाया जाने वाला विटामिन बी बालों के झड़ने की समस्या को तो दूर करता ही है साथ ही उनकी ग्रोथ में भी मदद करता है। खाने के अलावा आप खरबूजे का पेस्ट बनाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। इससे बहुत फायदा मिलता है।

4. वजन करता है कम : खरबूजे में कैलोरी की मात्रा बेहद कम लेकिन फाइबर अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है जिससे वजन कम करने के सफर को आसान बनाया जा सकता है। सरदा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे भूख नहीं लगती और इस वजह से आप बेवजह नहीं खाते।

5. आंखों के लिए फायदेमंद : सरदा में पाए जाने वाला बीटा कैरोटिन आंखों को हेल्दी रखता है। खरबूजे के द्वारा मिलने वाला बीटा कैरोटीन, विटामिन ए में बदल जाता है जो आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर रखता है।

6. पाचन तंत्र को रखे हेल्दी : खरबूजे का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से आंतों को फंक्शन एकदम सही रहता है। कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं कोसों दूर रहती हैं।

7. गर्भावस्था में फायदेमंद : गर्भवती महिलाओं में अक्सर फॉलिक एसिड की कमी हो जाती है। ऐसे में सरदा में मौजूद फॉलिए एसि़ड उनके शरीर में इस कमी को जल्द पूरी कर सकता है। तो उनके भी बहुत जरूरी है इसका सेवन करना।

8. तनाव से राहत : सरदा में मौजूद पौटेशियम मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। जो ब्रेन के फंक्शन को इंप्रूव करता है साथ ही तनाव और अवसाद को भी दूर रखता है।

Related Articles

Back to top button