ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
मध्यप्रदेश

रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पत्रकारों ने किया पौधारोपण ,महापौर रहे मौजूद

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पौधारोपण अभियान जोरों पर है। शहर के पत्रकार भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.. इसी क्रम में रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पत्रकारों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बतौर अतिथि शिरकत की दरअसल देश भर के साथ – साथ इंदौर शहर में भी हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस सकारात्मक पहल में शहर के पत्रकारों ने भी अपना सहयोग दिया है। पत्रकारों ने रीगल स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी पौधारोपण किया और इस नेक कार्य की सराहना की है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि पौधारोपण अभियान में पत्रकारों की सहभागिता अत्यंत सराहनीय है। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है, और पत्रकार बिरादरी ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महापौर भार्गव ने पत्रकारों से इन पौधों के संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील भी की कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस तरह के अभियान न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाते हैं।

इस मौके पर पत्रकार बिरादरी के सदस्य और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।  पत्रकारों ने पौधारोपण अभियान के माध्यम से संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता है और इस दिशा में पत्रकार बिरादरी भी सामूहिक प्रयासों के प्रति सजग और तत्पर है।

Related Articles

Back to top button