ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

हरियाणा में सब्जियों की कीमतों में लगी आग, बढ़ते भाव ने करेला को किया और कड़वा, जानें टमाटर, भिंडी के भाव

Vegetables Prices News: हरियाणा में सब्जियों के बढ़ते भाव ने आम जनता की जेब पर भार बढ़ा दिया है. मिडिल क्लास परिवार का पूरा बजट बिगड़ गया है. हरियाणा में हरी सब्जियों के दाम आसमान की ऊंचाइयों पर जा पहुंचा है. महंगी सब्जियों ने लोगों के मुहं का स्वाद पूरी तरह बिगाड़ के रख दिया है. बता दें कि जो नींबू 50 से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलता था. लेकिन सिर्फ 20 दिनों में ही उस नींबू की कीमत 200 रुपये के आसपास पहुंच गई है. वहीं टमाटर, भिंडी, करेला और बाकी सभी सब्जियों के दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं.

चंडीगढ़ (हरियाणा). देश में महंगाई की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है. पहले पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ था. लेकिन अब सब्जियों के बढ़ते भाव ने आम आदमी की कमर को तोड़ कर रखा दिया है. प्रतिदिन सब्जियों के दाम बढ़ने से आम जन की रसोई का बजट बिगड़ चुका है. बच्चों की थालियों से हरी सब्जियां गायब होने लगी है. महंगी सब्जियों ने लोगों के मुहं का स्वाद पूरी तरह बिगाड़ के रख दिया है. बता दें कि जो नींबू 50 से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलता था. लेकिन सिर्फ 20 दिनों में ही उस नींबू की कीमत 200 रुपये के आसपास पहुंच गई है. वहीं टमाटर, भिंडी करेला और बाकी सभी सब्जियों के दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं.

इस मामले में सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि वह भी मजबूर हैं. वे नहीं चाहते कि वह किसी को भी महंगे दामों पर सब्जी बेचे. पीछे से ही लगातार रेट में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते उन्हें महंगे दामों पर सब्जियां बेचनी पड़ती हैं. साथ ही जब सब्जी खरीदने आए लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हर चीज के दामों में आग लग रही है. आने वाले समय में उन्हें अपने बच्चे को पालना मुश्किल हो जाएगा. राजनेताओं को इस पर कोई संज्ञान लेना चाहिए ताकि जनता को लगातार होते बुरे हाल से बचाया जा सके.

जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

Related Articles

Back to top button