ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
छत्तीसगढ़

मेयर- पार्षद चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फूट ! टिकट कटने से नाराज कांग्रेसियों ने जलाया दीपक बैज का पुतला

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मेयर चुनाव और पार्षद चुनाव को लेकर आज प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरे। इसके बाद दोनों ही दलों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन फॉर्म जमा करवाएं। लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी नजर आई। जहां टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस के नेता मेयर – पार्षद के दावेदार बागी होने लगे हैं। बिलासपुर में बहुत से बागी नेता प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए और जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद उन्होंने पुतला भी दहन किया।

दरअसल, निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कई एमआईसी मेंबर को इस बार टिकट नहीं दिया है। टिकट कटने से नाराज नेता और कार्यकर्ताओं ने राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जमकर हंगामा किया। कई कार्यकर्ताओं ने पैसे लेनदेन का भी लगाया आरोप तो कई दावेदारों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला दहन किया। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस पार्टी को दो बार अपनी सूची भी बदलनी पड़ी लेकिन फिर भी कार्यकर्ता पार्टी से नाराज दिखे।

सबकी सहमित से टिकट वितरण हुए- दीपक बैज

इस पूरे घमासान पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सबकी सहमति से ही टिकट वितरण किया गया है। टिकट बेचने खरीदने की कोई बात नहीं है। सबके सामने यह फैसला लिया गया ह

भूपेश बघेल ने ईवीएम पर उठाए सवाल

वहीं इस पूरे घमासान के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर दिए कहा कि ये evm में नियम विपरीत कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश है कि vvpat के बिना चुनाव नहीं होगा लेकिन छत्तीसगढ़ में इसके बिना चुनाव करा रहे हैं।

भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा तंज कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पूरे प्रदेश भर में मंजर देखा कि किस तरह गाली गलौज हुई कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा। कांग्रेस पार्टी पहले ही हार मान चुकी है और इस बार जनता ने कांग्रेस पार्टी को घर बैठाने का मन बना लिया है।

भाजपा ही जीतेगी- सीएम साय

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा में बीजेपी को भारी बहुमत से जीत मिली है। उसी प्रकार नगरी निकाय और पंचायत के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण रूप से जीत मिलेगी क्योंकि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने मोदी की हर एक गारंटी को पूरा किया है।

Related Articles

Back to top button