ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो में सवार एक की मौत, 8 की हालत गंभीर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बेलखेड़ा के पास की है। जहां कुंभ स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी ऑटो को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि ऑटो में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

यह सभी यात्री भोपाल जा रहे थे। प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बेलखेड़ा के पास यह घटना हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button