ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
मध्यप्रदेश

धनकुबेर सौरभ बोला – मेरा नहीं है 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश, कोर्ट में खोले कई राज

भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को छापेमारी के 41 दिन बाद जब स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया तो सौरभ शर्मा ने कहा है कि 52  किलो सोना उसका नहीं है और गाड़ी में मिले करोड़ों रुपए भी उसके नहीं है। बाकी की जो प्रॉपर्टी है और नगदी है, उसका वह पूरा हिसाब देने के लिए तैयार है। लोकायुक्त पुलिस गिरफ्तारी के चार घंटे बाद ही उसे कोर्ट लेकर पहुंच गई थी। लोकायुक्त ने कोर्ट से आगे पूछताछ के लिए उसकी एक हफ्ते की रिमांड मांगी थी। इस पर सौरभ के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया था कि सौरभ तो सिर्फ मोहरा है और सौरभ की जान को खतरा है।

लोकायुक्त पुलिस का कहना था कि अगर सौरभ मोहरा है तो मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए सौरभ से पूछताछ जरूरी है। कोर्ट ने सौरभ और लोकायुक्त दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कहा है कि सौरभ को रिमांड के दौरान पूरी सुरक्षा में रखा जाएगा। आपको बता दें कि सौरभ शर्मा सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचा था।

लेकिन आवेदन के बाद अदालत ने जांच एजेंसी से डायरी मंगवाई थी, जिसके बाद उसे अगले दिन आने के लिए कहा था। वकील के मुताबिक सौरभ मंगलवार को 11:00 बजे कोर्ट जा रहा था लोकायुक्त ने उसे बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button