ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
व्यापार

Stock Market में लगातार बिकवाली हावी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद, बैंकिंग शेयर्स में रही अच्छी खरीदारी

Stock Market Closing: शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिली है. आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं.

Stock Market Closing: शेयर मार्केट में लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिली है. आज के कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. आज के ट्रेडिंग सेशन के बाद सेंसेक्स 276.46 अंक यानी 0.51 फीसदी फिसलकर 54,088.39 के लेवल पर बंद हुआ है. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 72.95 अंक यानी 0.45 फीसदी गिरकर 16,167.10 के लेवल पर बंद हुआ है.

प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में रही तेजीआज के कारोबार के बाद सेंसेक्स के टॉप-30 में से 10 शेयर्स हरे निशान में बंद हुए हैं. इसके अलावा 20 शेयर्स में गिरावट हावी रही है. आज प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. एक्सिस बैंक 2.55 फीसदी की तेजी के साथ 676 के लेवल पर बंद हुए हैं. एक्सिस बैंक के शेयर्स आज टॉप गेनर रहा है.

किन 10 शेयर्स में रही खरीदारीAxis Bank के अलावा इंडसइंड बैंक, HDFC, कोटक बैंक, एसबीआई, ICICI Bank, Tata Steel, HDFC Bank, भारती एयरटेल और एमएंडएम के शेयर्स भी तेजी के साथ बंद हुए हैं.

आज किन शेयर्स में रही गिरावटइसके अलावा गिरावट वाले शेयर्स की लिस्ट में आज एलटी टॉप लूजर रहा है. एलटी के शेयर्स 2.12 फीसदी फिसकर बंद हुए. इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, मारुति, पॉवर ग्रिड, आईटीसी, इंफोसिस, रिलायंस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचसीएल टेक, डॉ रेड्डी, टीसीएस, विप्रो समेत कई शेयर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

किन सेक्टर्स में रही तेजी?सेक्टोरियल इंडेक्स में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है. आज के कारोबार के बाद निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी मेटल, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं.

किन सेक्टर्स में रही गिरावट?इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल, हेल्थकेयर, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया, आईटी, एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो सेक्टर्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

Related Articles

Back to top button