ब्रेकिंग
MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें...
व्यापार

महंगे हो रहे होम लोन के बाद जानिए क्या है आपके पास विकल्प?

Home Loan Rate Hike: आरबीआई (RBI) ने फिलहाल रेपो रेट ( Repo Rate) में केवल 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. पर आने वाले समय में ब्याज दरें और बढ़ सकती है जिससे ईएमआई और महंगी होगी.

Fixed Rate Home Loan: होम लोन ( Home Loan) पर ब्याज दरें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है. हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों ( Housing Finance Companies)  से लेकर बैंक ( Banks) अपने ग्राहकों को एसएमएस ( SMS) और ईमेल ( Email) के जरिए होम लोन के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की सूचना दे रहे हैं. जाहिर है बैंकों के इस फैसले के चलते होम लोन लेने वाले ग्राहकों की ईएमआई ( EMI) महंगी हो जाएगी. बड़ा सवाल उठता है क्या ब्याज दरें इसके बाद नहीं बढ़ेंगी? तो ये कहना बेहद कठिन है. लेकिन जानकारों का मानने है कि आरबीआई (RBI) ने फिलहाल रेपो रेट ( Repo Rate) में केवल 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है. पर आने वाले समय में ब्याज दरें और बढ़ सकती है जिससे ईएमआई और महंगी होगी.

क्या है ग्राहकों के सामने विकल्पजब होम लोन पर ब्याज दरें बढ़ रही हों और भविष्य में और बढ़ने की संभावना हो तो कस्टमर फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन ( Floating Rate Home Loan) को फिक्स्ड रेट वाले होम लोन ( Fixed Rate Home Loan) की तरफ शिफ्ट हो सकते हैं. इसमें ब्याज दरें बढ़ने का कोई असर नहीं होगा. हालांकि फिक्स्ड रेट वाले होम लोन पर ब्याज दरें, फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन के ब्याज दरों के मुकाबले महंगे होते हैं. जिससे आपको ज्यादा ईएमआई चुकाना पड़ेगा. लेकिन ब्याज दरों में बदलाव का आपकी जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

ये बैंक दे रहे फिक्स्ड रेट वाले होम लोनएचडीएफसी बैंक  ( HDFC Bank) और एक्सिस बैंक ( Axis Bank) फिक्स्ड रेट वाले होम लोन प्रोडक्ट्स ऑफर कर रहे हैं. एचडीएफसी बैंक का फिक्स्ड रेट होम लोन पर ब्याज दरें 7.40 फीसदी से लेकर 8.20 फीसदी के बीच है जो लोन के रकम के आधार पर तय होता है. साथ ही फिक्स्ड रेट वाले होम लोन का ब्याज दर केवल 2 सालों के लिए ही मान्य होता है उसके बाद बैंक ब्याज दरें की समीक्षा करती है. एक्सिस बैंक 12 फीसदी सलाना ब्याज दर पर फिक्स्ड रेट वाले होम लोन ऑफर कर रही है. हालांकि फिक्स्ड रेट वाले होम लोन में स्वीच करने से पहले ये जरुर देख लें कि लंबे समय तक आपको महंगी ईएमआई का भुगतान करना होगा. लेकिन ब्याज दरें बढ़ने घटने का उस पर कोई असर नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button