ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

विदेश यात्रा करनी हैं तो ले सकते हैं बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान, जानें सब

केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक और विदेश यात्रा करने वाले छात्र अब गंतव्य देश के दिशानिर्देशों के अनुसार एहतियाती खुराक ले सकते हैं.

मुंबई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि विदेश यात्रा करने वाले सभी भारतीय नागरिक और छात्र अब आवश्यकतानुसार बूस्टर शॉट लेने के पात्र हैं. मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारतीय नागरिक और विदेश यात्रा करने वाले छात्र अब गंतव्य देश के दिशानिर्देशों के अनुसार एहतियाती खुराक ले सकते हैं. 18 वर्ष से अधिक उम्र के वे सभी लोग जिन्होंने दूसरी खुराक के नौ महीने पूरे कर लिए हैं, एहतियाती खुराक लेने के लिए पात्र हैं.’ इससे पहले एक सलाहकार समिति ने सिफारिश की थी कि जिन लोगों को विदेश यात्रा करने की आवश्यकता है, वे नौ महीने के अनिवार्य अंतराल से पहले जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, उसके नियमों के अनुसार कोविड टीके की एहतियाती खुराक ले सकते हैं.

बता दें कि इस मुद्दे पर पहले भी चर्चा हुई थी और एनटीएजीआई ने सिफारिश की थी कि जिन लोगों को विदेश यात्रा करने की जरूरत है, वे निर्धारित नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि से पहले एहतियाती खुराक ले सकते हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में काफी कम लोगों ने कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज को लेकर इच्छा जताई है, जबकि सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों को बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे दी है.

Related Articles

Back to top button