ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
देश

महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन के दौरान 18 लोगों की मौत

मुंबईः महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। राज्य में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ गुरुवार को समूचे महाराष्ट्र में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया और इसके साथ ही 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव ‘अनंत चतुदर्शी’ के अवसर पर संपन्न हो गया, लेकिन विसर्जन के दौरान लोगों के डूबने और मौत की खबरों ने कई जगहों पर माहौल को गमगीन कर दिया।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। मुंबई, पुणे और सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन हुआ। पुलिस के मुताबिक, अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं हुईं है। इन घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत अमरावती में और तीन लोगों की मौत रत्नागिरि में हुई। नासिक, सिंधुदुर्ग और सतारा में दो-दो लोगों की मौत हुई। वहीं ठाणे, धुले और बुलढाना, अकोला और भंडारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इधर नासिक के सोमेश्वर जलप्रपात के पास डूब रहे तीन लोगों को जीवनरक्षक और अग्निशमन कर्मियों ने बचाया।
हालांकि मुंबई पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन से पहले ट्वीट किया था कि, ‘‘हम अपने प्रिय भगवान गणेश को विदा करने को तैयार हैं ऐसे में हम आप सबसे एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण गणेश विसर्जन सुनिश्चित करने का अनुरोध करते हैं।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ बरसों में शहर में पुल ढहने की घटनाओं के मद्देनजर हमने कमजोर पुलों को बंद करने का फैसला किया। मुंबई में यातायात के लिए आज कम से कम 53 सड़कों को बंद रखा गया।”
गणेश चतुर्थी के साथ दो सितंबर को गणपति उत्सव शुरू हुआ था। प्रतिमा विसर्जन के लिए मुंबई महानगर,राज्य की सांस्कृतिक राजधानी पुणे के विभिन्न मंडलों और प्रदेश के अन्य हिस्सों में ढोल-ताशों के साथ श्रद्धालुओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ झांकियां निकालीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button