ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
व्यापार

त‍िरुपत‍ि बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के ल‍िए रेलवे चला रहा साप्‍ताह‍िक समर स्‍पेशल सुपरफास्‍ट ट्रेन

Indian Railways: उत्तर पश्‍च‍िम रेलवे (NWR) की ओर से उन श्रद्धालु यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ी राहत दी है जोक‍ि बालाजी जयपुर (Dehar ka Balaji Jaipur) और त‍िरुपत‍ि बालाजी (Tirupati Balaji) के दर्शनों के ल‍िए जाना चाहते हैं. उनके ल‍िए अब रेलवे ने ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 02 ट्रिप का विस्तार देने का न‍िर्णय ल‍िया है.

नई द‍िल्‍ली. उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) की ओर से तिरूपत‍ि बालाजी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु यात्र‍ियों के ल‍िए समर स्‍पेशल ट्रेन को व‍िस्‍तार देने का न‍िर्णय ल‍िया है. रेलवे (NWR) की ओर से उन श्रद्धालु यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ी राहत दी है जोक‍ि बालाजी जयपुर (Dehar ka Balaji Jaipur) और त‍िरुपत‍ि बालाजी (Tirupati Balaji) के दर्शनों के ल‍िए जाना चाहते हैं.

इन यात्र‍ियों की सुव‍िधा के ल‍िए अब रेलवे ने ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 02 ट्रिप का विस्तार देने का न‍िर्णय ल‍िया है. इस फैसले से अब बालाजी के भक्‍तों का रेल से आवागमन करना और आसान रहेगा.

बताते चलें क‍ि रेलवे की ओर से ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति के बीच संचाल‍ित ट्रेन की अवध‍ि बढ़ाने की मांग की जा रही थी. यात्रियों की मांग के चलते पहले भी इसके ट्र‍िप में बढ़ोत्‍तरी की जा चुकी है. अब रेलवे ने श्रद्धालु यात्र‍ियों की मांग पर ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दोनों द‍िशाओं में आगे भी विस्तार देने का न‍िर्णय ल‍िया है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरूपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 02 फरों का विस्तार किया जा रहा है. ट्रेन संख्या 09715/09716, ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरूपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में ढेहर का बालाजी से दिनांक 21.05.22 व 28.05.22 को (02 ट्रिप) एवं तिरूपति से दिनांक 24.05.22 व 31.05.22 को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है.

इस बीच देखा जाए तो पहले भी एनडब्‍लूआर की ओर से ट्रेन संख्या 09715, ढेहर का बालाजी (जयपुर)-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दिनांक 07.05.2022 से 14.05.2022 (02 ट्रिप) का विस्तार किया गया था. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09716, तिरुपति-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में दिनांक 10.05.2022 से 17.05.2022 (02 ट्रिप) के ल‍िए विस्तार किया जा चुका है. रेलवे ने साफ क‍िया है क‍ि अवध‍ि व‍िस्‍तार होने के बाद इसकी समय-सारणी एवं ठहराव पूर्ववत ही रहेंगे.

Related Articles

Back to top button