ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
छत्तीसगढ़

2007 में भी हुआ था छत्‍तीसगढ़ का मैना हेलीकाप्टर क्रैश

रायपुर । स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार की रात टेस्टिंग के दौरान छत्तीसगढ़ शासन का अगस्ता हेलीकाप्टर लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। माना एयरपोर्ट अथारिटी ने हेलीकाप्टर के ब्लैक बाक्स को कब्जे में ले लिया है। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।एयरपोर्ट अथारिटी ने हेलीकाप्टर के ब्लैक बाक्स को अपने कब्जे में ले लिया है। इसे डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन को भेजा जाएगा। इसकी जांच के बाद ही इस दुर्घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान अचानक खराबी आ जाने से हेलीकाप्टर अनियंत्रित हो गया और पायलट को उसे संभालने का मौका नहीं मिल पाया। दुर्घटना के बाद हेलीकाप्टर में दोनों पायलट फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने के लिए जवानों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

Related Articles

Back to top button