ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
छत्तीसगढ़

CG RESULT 2022 : पिता ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया, कड़ी मेहनत से बेटी ने हासिल किया 12वीं में 8वां रैंक, परिवार में खुशी का माहौल

दुर्ग. सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं. इसमें लड़कियों ने बाजी मारी है. इसमें 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और 12वीं में रायगढ़ की ही कुंती साव ने टॉप किया है. इसी के साथ दुर्ग जिले के हरनाबांधा की बेटी माधुरी ने भी प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया है. जिसके पिता ने उसे रिक्शा चलाकर पढ़ाया.

माधुरी सारथी दुर्ग के हरनाबांधा की रहने वाली हैं. इनके पिता वीरू सारथी रिक्शा चलाते हैं. वहीं उनकी मां देव कुमारी घरों में चौका-बर्तन का काम करती हैं. वहीं उनकी दादी भी झाडू पोछा का काम करती हैं. घर की विपरीत परिस्थिति और संसाधनों की कमी होने के बावजूद माधुरी ने अपनी मेहनत से ये सफलता हासिल की है.

माधुरी दुर्ग के तकियापारा सरकारी स्कूल की छात्रा हैं. उन्हें 12वीं में 94 परसेंट मिले हैं. माधुरी का रिजल्ट आने के बाद से उनके घर और मोहल्ले में खुशी का माहौल है. बता दें कि माधुरी एक कमरे के घर में रहती हैं. लेकिन उन्होंने इन तकलीफों को अपनी पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया और मन लगाकर पढ़ाई की. जिसका परिणाम आज उन्हें मिला है.

परिजनों में खुशी का माहौल

माधुरी के परिजन बताते हैं कि उनके पिता ने अपनी बेटी का बहुत साथ दिया. संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी उनसे जो बन पड़ता उन्होंने किया और यो कोशिश की कि माधुरी को किसी चीज की कमी ना हो. परिजनों ने बताया कि उनकी मां भी उसे बहुत सहयोग करती हैं. पूरा परिवार माधुरी को सहयोग करता है. जिसकी वजह से ये रिजल्ट आया है. माधुरी की इस सफलता से परिवार में बेहद खुशी है.

विधायक और महापौर ने दी बधाई

रिजल्ट घोषित होने के बाद दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने माधुरी के घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी. इसके अलावा दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी उन्हें बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button