ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
उत्तरप्रदेश

दीवानी में भी मिलेगा ठंडा पानी,युवा समाजसेवी की अनुकरणीय पहल

अलीगढ़ ।  दीवानी न्यायालय परिसर में युवा समाजसेवी सलमान शाहिद ने आरओ वाटर कूलर का इंतजाम कराया है।इतना ही नहीं इस प्यूरीफायर वाटर कूलर का उदघाटन जनपद न्यायाधीश डॉ.बब्बू सारंग के करकमलों से शनिवार को सम्पन्न हुआ।आपको बता दें कि युवा नेता सलमान शाहिद द्वारा अब तक शहर के विभिन्न स्थानों पर दर्जनों वाटर कूलर अब तक लगवाए जा चुके हैं जबकि इसी क्रम में दीवानी न्यायालय परिसर में शीतल जल की किल्लत को देखते हुए उन्होंने यहां पर भी वाटर कूलर का प्रबंध सुनिश्चित कर दिया।खास बात ये है कि युवा समाजसेवी के इस प्रयास को जनपद न्यायाधीश ने भी काफी सराहनीय बताते हुए उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की औऱ कहा कि इस भीषण गर्मी में पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं हो सकता।इस दौरान एडीजे अभय प्रताप सिंह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सारस्वत ने कहा कि दीवानी परिसर में ठंडे पानी की प्याऊ लग जाने के बाद यहां आने वाले वादकारियों को ही नहीं बल्कि अधिवक्ता अथवा न्यायपालिका के स्टाफ़ को भी लाभ होगा जबकि इस पुनीत कार्य के लिए वह सलमान शाहिद का आभार व्यक्त करते हैं।इस दौरान यहां बातचीत करते हुए सलमान शाहिद ने स्पष्ट किया है कि उनकी समाजसेवा का ये क्रम अनवरत जारी रहेगा और कहीं भी मंदिर मस्जिद अस्पताल अथवा सरकारी कार्यालय पर पेयजल की दिक्कत होगी तो वहां पर भी पेयजल संकट को दूर करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।दीवानी न्यायालय परिसर में शीतल जल की प्याऊ के उदघाटन पर यहां एडीजे सैयद शाहिद रजा,सीजेएम मुहम्मद फिरोज,महामंत्री देवेंद्र सिंह चौहान,आशीष शर्मा,बिटटू पाठक,कुलदीप यादव और पूर्व अध्यक्ष गणेश शर्मा व बृजेश सिंह के अलावा युवा नेता सलमान शाहिद के तमाम समर्थक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button