ब्रेकिंग
राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द...
मध्यप्रदेश

भोपाल की साइबर क्राइम टीम फर्जी मेल की जानकारी जुटाने तमिलनाडु रवाना

भोपाल। शहर के मिशनरी स्कूलों को बम से उड़ाने कि फर्जी धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने नया खुलासा किया है। वर्जिनिया, बेलारूस, तमिलनाडु का नाम सामने आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने कोयंबटूर शहर के एक रहवासी इलाके को चिन्हित किया है। साइबर क्राइम पुलिस का दावा है कि इस इलाके के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए जनरेट होने वाले इंटरनेट प्रोटोकोल ऐड्रेस के माध्यम से ईमेल भोपाल स्थित की स्कूलों की मेल आईडी पर आने की जानकारी एवं साक्ष्य अभी तक की विवेचना में मिले हैं। साइबर क्राइम भोपाल पुलिस की एक टीम को तकनीकी जानकारियों का परीक्षण करने के लिए सोमवार को कोयंबटूर रवाना किया जा रहा है।प्राक्सी सर्वर, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क एवं इंटरनेट प्रोटोकाल के जरिए मिशनरिज स्कूल संचालकों एवं प्रिंसिपल कार्यालय को स्पूफिंग ईमेल भेजे गए थे। स्पूफिंग के जरिए फर्जी ईमेल तैयार करने वाले आरोपी ने विदेश में रखे जीमेल एवं दूसरी कंपनियों के सर्वर ऐड्रेस का इस्तेमाल कर मेल भेजा है ताकि पुलिस को ऐसा लगे कि बेलारूस वर्जीनिया, अलास्का जैसे विदेश के शहरों से ईमेल जनरेट किया गया है।

Related Articles

Back to top button