ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
विदेश

रहस्यमयी बुखार ने बढ़ाया टेंशन

सियोल. किम जोंग उन ने अधिकारियों पर देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से निपटने में अपरिपक्वता और सुस्ती का आरोप लगाया है. इसके अलावा देश के एंटी-वायरस मुख्यालय ने कहा कि अप्रैल के अंत से बुखार के तेजी से फैलने के बीच 62 लोगों की मौत हो गई है और 17 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं. साथ ही यह भी जानकारी दी है कि एक मिलियन से अधिक लोग ठीक हो गए हैं. लेकिन कम से कम 691,170 आइसोलेशन में हैं.  वहीं बाहरी विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश मामले कोरोना के होंगे. हालांकि उत्तर कोरिया पिछले सप्ताह ही ओमिक्रॉन के कहर के बाद कोरोना के कुछ मामलों को स्वीकार किया है.
वहीं आशंका जताई जा रही है कि प्रकोप को रोकने में असफल होने पर उत्तर कोरिया में गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं. क्योंकि देश की चरमरायी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकाकरण की अनदेखी के चलते 26 मिलियन लोगों की जान खतरे में है. उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंगलवार को किम जोंग उन ने अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाया और इस बात पर चिंता जताई कि दवा की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है.
इसके अलावा बैठक में किम जोंग उन ने अपनी सेना को प्योंगयांग में महामारी से लड़ाई में शामिल होने का आदेश दिया. केसीएनए ( कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी) ने कहा कि उत्तर कोरियाई अधिकारियों ने मंगलवार की बैठक के दौरान विश्वास जाहिर किया कि वह अपने दम पर इस महामारी से निपट सकते हैं. वहीं नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम को पिछले सप्ताह पहली बार मास्क पहने देखा गया था.

Related Articles

Back to top button