ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

चीनी विमान जानबूझकर नीचे लाकर क्रैश कराया गया था

इस साल की शुरुआत में चीन में हुए एक विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी निकल कर सामने आई है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न जेट को जानबूझकर क्रैश कराया गया था, जिस हादसे में प्लेन में सवार सभी 123 यात्रियों समेत 9 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि प्लेन के मलबे से बरामद किए गए एक ब्लैक बॉक्स की जांच करने से पता चला है कि कॉकपिट में किसी ने जानबूझकर जेट को दुर्घटनाग्रस्त किया. इसके अलावा अमेरिकी अधिकारियों के शुरुआती जांच में शामिल एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया है कि उन्हें जांच के दौरान किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी का संकेत नहीं मिला, जिसके बाद चालक दल के कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है.रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्लेन 29 हजार फीट की ऊंचाई से महज 3 मिनट से भी कम समय में 9 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था. जिसके 20 सेकंड बाद ही वह 3 हजार फीट की ऊंचाई पर था, रिपोर्ट में कहा गया है कि इतनी ऊंचाई से नीचे आने पर 30 मिनट से ज्यादा का समय लगता है. ऐसे में प्लेन के कॉकपिट के अंदर किसी शख्स ने जानबूझकर प्लेन को तेजी से गिरने पर मजबूर किया था. फिलहाल यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने इस पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है.

बता दें कि मार्च के महीने में कुमिंग से गुआंगझोऊ जा रहा बोइंग 737-800 विमान गुआंग्जी की पहाड़ियों में अचानक ऊंचाई से गिरने के बाद हादसे का शिकार हो गया था. इस प्लेन क्रैश में 123 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों की मौत हो गई थी. जिसे चीन में बीते तीन दशकों के दौरान एक बड़ा विमान हादसा बताया गया था.

Related Articles

Back to top button