ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
छत्तीसगढ़

आग लगने से स्कॉर्पियो जलकर हुई खाक, शार्ट सर्किट की आशंका

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लुड़ेग के तेंदुपारा जंगल के समीप बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1.30 बजे एक स्कोर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई. आगजनी का मुख्य वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

बताया जाता है कि ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के टुकुपखना गांव निवासी यदुचंद बारिक पिता वृंदावन बारिक अपने गाड़ी स्कोर्पियो S4 क्रमांक संख्या CG-13-UH-0227 से बुधवार को बेलडेगी स्थित अपने ससुराल गए हुए थे. लौटने समय बेलडेगी से महज कुछ दूर एनएच-43 लुड़ेग तेंदुपारा के समीप करीब 1.30 अचानक गाड़ी के आगे की हिस्सा से धुआं निकलने लगा.

चालक यदुचंद बारिक ने जब गाड़ी रोककर देखा तो इंजन से आग की लपटें उठ रहा था, जिसके बाद उन्होंने आग को आस-पास से धूल लेकर डालकर बुझाने का काफी कोशिश की, लेकिन आस-पास पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गाड़ी में धीरे-धीरे आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जलकर राख हो गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया.

Related Articles

Back to top button