ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

पर्यटन के लिए जिले का रोडमैप बनाएं : मुख्यमंत्री

सिवनी। सिवनी जिला प्रशासन के साथ आज सुबह साढ़े छह बजे से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक ली और महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने पूछा कि पेयजल की व्यवस्था कैसी है? कहीं ठेकेदार गड़बड़ी तो नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति है? ध्यान रखें कोई हितग्राही छूटे नहीं। सीईओ जिला पंचायत आप फील्ड में जाते हैं, आपने मकान देखें कैसे बन रहे हैं? आपके यहाँ नीचे लोग पैसे तो नहीं खा रहे हैं?
मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से कहा, आवास प्लस की चिट्ठी एक एक व्यक्ति के घर जाना है। मुझे नाम जुड़वाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत मिली है, यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करो। आवास प्लस के नाम पर पैसे लेने की कोशिश की खबरें हैं, इसे सख्ती से रोकने का प्रयास करें
समाज को तोड़ने की गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूची बनाएँ। एक जिला, एक उत्पाद के तहत सीताफल की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए अपने क्या किया? जीरा शक्कर चावल का सिवनी में कितना उत्पादन हो रहा है? इसको बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहे हैं? ज़्यादा से ज़्यादा किसान इसका उत्पादन करें, इस पर ध्यान दें। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहे हैं? यह केवल कर्मकांड नहीं है। आप किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें। कोई क्षेत्र पिछड़ रहा है, तो उसे आगे बढ़ाने के प्रयास करें। ट्यूरिज्म की दृष्टि से सिवनी को डेवलप करने की कोशिश करें। पेंच के साथ पर्यटन के लिए जिले का रोडमैप बनाएँ। अलग-अलग समुदायों के बीच दूरियाँ न पैदा हों। हमें सद्भाव का वातावरण बनाना है।
पेयजल, स्वच्छता, पर ध्यान दें। गौरव दिवस के आयोजन हेतु सूची भेजें। किसी ने आंगनबाड़ी एडॉप्ट की है क्या? इसे ठीक से सफल करें। किसान आंगनबाड़ी में अनाज दान करें, इसके लिए उन्हें प्रेरित करें। गौकशी के मामले में किसी को छोड़ना नहीं है। कुछ माफिया भोले-भाले लोगों को आगे कर देते हैं। ऐसे लोगों की पहचान करें। लव जिहाद नहीं चलेगा। जनजातीय समाज में विश्वास पैदा करना है। वो हमारे भाई हैं।

Related Articles

Back to top button