ब्रेकिंग
Durg Crime Update: भिलाई के छत्तीसगढ़ मार्केट में युवकों पर जानलेवा हमला, छोटे भाई को रस्सी से बांधक... Maa Vindhyavasini Temple Dhamtari: देश ही नहीं विदेशों से भी जुड़ी भक्तों की आस्था, रोशनी से जगमगाया... Power Demand Chhattisgarh: उमस और कृषि पंपों के कारण बढ़ी बिजली की खपत, ऊर्जा विभाग ने दिए सुचारू आप... Maa Danteshwari Darshan: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, जगदलपुर से मां दंतेश्वरी मंदिर तक चलेगी निःश... Bastar Dussehra News: जगदलपुर के संस्थापक जगतू माहरा को बस्तर दशहरे में नहीं मिल रहा सम्मान, माहरा स... RPF Raising Day 2026: रायपुर में आरपीएफ का भव्य स्थापना दिवस समारोह, महानिदेशक सोनाली मिश्रा करेंगी ... Koderma Civil Surgeon Arrest: महिला थाना में मामला दर्ज होने के बाद कार्रवाई, मेडिकल जांच के बाद मजि... Giridih Ration Scam Update: दो पहिया वाहनों के नंबर पर मिला राशन ढोने का टेंडर, राजनीतिक हलकों में म... Jharkhand Crime Update: रांची में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर हमला, रंगदारी समेत कई पहलु... Chuttupalu Ghati Accident: ब्रेक फेल होने से कार पर पलटा अनियंत्रित कंटेनर, 2 घंटे चले रेस्क्यू के ब...
देश

दुुनिया को अलविदा कह गया सेना का हीरो, 9 साल तक की देश की सेवा

नई दिल्ली: आर्मी ईस्टर्न कमांड ने राष्ट्र की सेवा करने वाले अपने वास्तविक नायक डॉग डच को खो दिया है। डच ने 9 साल तक देश की सेवा की। उसने इस दौरान कई बार बड़े विस्‍फोटक खोजकर बड़े हादसे होने से बचाया है। भारतीय सेना का डॉग डच का जन्‍म 3 अप्रैल 2010 को मेरठ के आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में हुआ था।
ये भारतीय सेना का सबसे अहम डॉग था। कमांड ने अपने हीरो को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी और कई अहम केस सॉल्व करने में उसकी भूमिका को याद किया। डच डॉग की मौत पर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास का केंद्र सरकार में जिम्मा संभाल रहे मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी शोक जताया है।
यह डच डॉग पूर्वी कमांड की ओर से पदक से सम्मानित डॉग था, जिसने कई सीआई/सीटी ऑपरेशनों में आईईडी की पहचान करने में खास भूमिका निभाई थी।आखिरकार उसने 11 तारीख को दुनिया को अलविदा कह दिया।  जवानों ने डच डॉग के पार्थिव शरीर को फूलों से सजाया और उसे सलामी देकर श्रद्धांजलि दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button