ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
देश

ED के आयकर आयुक्त के ठिकानों पर छापेमारी, पद का दुरुपयोग करने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी नीरज सिंह के विभिन्न परिसरों पर छापे मारे हैं। आयकर आयुक्त पर कार्यरत सिंह के यहां यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के एक कथित मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में की गयी है।

सिंह की पिछली नियुक्ति चेन्नई में थी और उससे पहले वह कोलकाता में आयकर विभाग की जांच इकाई में काम कर चुके हैं। निदेशालय ने शनिवार को जानकारी दी कि सिंह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज करने के बाद कोलकाता, मुंबई और पटना में दो-दो यानी कुल छह स्थानों पर छापेमारी की गयी। निदेशालय ने कोलकाता पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

कोलकाता पुलिस ने सिंह के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने मिलने-जुलने वालों को लाभ पहुंचाने और इसके नाम पर भारी संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर छापा मारने की कार्रवाई में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते और निवेश दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 15,000 करोड़ रुपये मूल्य के रोज वैली चिट फंड घोटाले के प्रमुख आरोपी गौतम कुंडु के साथ कथित जुड़ाव को लेकर सिंह कोलकाता पुलिस और निदेशालय की जांच के दायरे में हैं। निदेशालय ने रोज वैली मामले में कुंडू को गिरफ्तार किया है। सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button