ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

पहली बार एक साथ नजर आएंगे मिथिला पालकर और जावेद जाफरी

‘लिटिल थिंग्स’ फेम मिथिला पालकर और जावेद जाफरी जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देने वाले हैं। दोनों पहली बार साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘इन द रिंग’ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। बुर्का बॉक्सर की कहानी दर्शाती इस फिल्म का निर्देशन यूएस बेस्ड अल्का रघुराम करेंगी। फैंस इस फिल्म की घोषणा के बाद से काफी एक्साइटेड हैं।
‘इन द रिंग’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक 17 साल की बॉक्सर शमा की कहानी को दिखाया जाएगा। मिथिला पालकर शमा के किरदार को निभाएंगी, जो मुस्लिम बॉक्सिंग कम्यूनिटी का हिस्सा रहती है। जब वह चैंपियनशिप में भाग लेती है, तो उस पर अपनी आंटी के मर्डर का आरोप लग जाता है। इस फिल्म में रजिया शबनम भी नजर आएंगी, जो इंटरनेशनल कोच और रेफरी बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं।वहीं, फिल्म की निर्देशक की बात करें तो वह पहले ‘बुर्का बॉक्सर्स’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं। इसकी कहानी कोलकाता की मुस्लिम महिला बॉक्सर्स पर आधारित थी। ‘इन द रिंग’ का प्रोडक्शन श्रेयसी सेनगुप्ता, दर्पण ग्लोबल और सोविक दासगुप्ता करेंगे। वहीं, लॉस एंजेलिस के रिक अम्ब्ऱस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।

Related Articles

Back to top button