ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का किया वर्चुअल भूमि पूजन

सीएम भूपेश बघेल ने रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे कोनी में 120 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का वर्चुअल भूमि पूजन किया। शिलान्यास करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी सौगात साबित होने वाला है। इस इंस्टीट्यूट के बन जाने के बाद सभी प्रकार के कैंसर का उपचार इस इंस्टीट्यूट में हो सकेगा, जो बड़ी चिकित्सकीय सुविधा साबित होगा। उन्‍होनें यह भी कहा कि यह इंस्टीट्यूट प्रदेश के ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीजों का भी उपचार कर सकेगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर संभाग के लोग इससे सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे। अब कैंसर के इलाज के लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान सासंद अरुण साव, कलेक्टर डा. सारांश मित्तर, डीन डा. केके सहारे, एमएस डा. नीरज शिंडे, डा. पुनित भारद्वाज, डा. चंद्रहास ध्रुव के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सिम्स के स्टाफ उपस्थित रहे। तय समय पर सेंट्रल पीडब्यूडी ने सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल भवन का निर्माण किया है। वहीं अब स्टेट कैंसर इस्टीट्यूट के निर्माण की जिम्मेदारी सीजीएमएससी को सौंपी गई है। अब आने वाले दिनों में भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसे एक साल के भीतर तैयार करना होगा।

Related Articles

Back to top button