ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
विदेश

पीएम मोदी को धमकी देने वाली पाकिस्तानी के सिंगर के बुरे दिन शुरू, आई जेल जाने की नौबत

पाकिस्तान के लोग गीदड़ भक्की मारने से बाज नही आते हैं। भीरत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने पर धमकी देने वाली पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा के बुरे दिन शुरू हो गए हैं और उनके जेल जाने की नौबत आ गई है। लाहौर में अपने ब्यूटी सैलून में विदेशी जानवरों को पालतू जानवरों के रूप में रखने पर इस पाकिस्तानी पॉप स्टार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के वन्यजीव संरक्षण और उद्यान विभाग ने रबी पीरजादा के ब्यूटी सैलून पर विदेशी जानवरों को रखने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने वन्यजीव अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए लाहौर की एक स्थानीय अदालत में रबी पीरज़ादा के खिलाफ चालान भी पेश किया है।

बता दें कि भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले से बौखलाकर रबी पीरजादा ने अजगर समेत कई सांपों के साथ वीडियो बनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को धमकी दी थी और कहा था कि ‘मैं, एक कश्मीरी महिला, भारत के लिए अपने सांपों के साथ तैयार हूं’ ये उपहार वास्तव में मोदी के लिए हैं।’ जो वीडियो रबी पीरजादा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था उसमें वो अजगर और मगरमच्छ के साथ नजर आ रही थीं। वो कह रही थीं- ‘मैं, कश्मीरी लड़की अपने सांपों के साथ बिल्कुल तैयार है। ये सारे नरेंद्र मोदी के लिए हैं। तुम कश्मीरियों को तंग कर रहे हो न, तो अब नरक में मरने को तैयार हो जाओ। मेरे सभी दोस्त शांति चाहते हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button