ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

दिल्ली में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चालान काटने पर दी सुसाइड की धमकी

नई दिल्लीः देश में लागू हुए नए मोटर व्हीकल एक्ट के बाद रोजाना लोगों के भारी-भरकम चालान कट रहे हैं। अब तक का सबसे बड़ा चालान 6 लाख तक का है। वहीं चालान को लेकर पुलिस और आम लोगों के बीच जमकर बहसबाजी भी देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली का सामने आया है जहां एक स्कूटी सवार लड़की पुलिस से भिड़ गई और उसने चालान काटने पर सुसाइड तक करने की धमकी दे दी। मामला शनिवार का है जब दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी सवार लड़की को रोका।

पुलिस ने कहा कि लड़की की स्कूटी की नंबर प्लेट टूटी हुई थी और वह एक्टिवा चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कर रही थी। जब पुलिस ने लड़की को रोका और चालान काटने की बात की तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया और साथ ही सुसाइड करने तक की भी धमकी दे डाली। पुलिस के मुताबिक युवती ने पहले बदतमीजी की और कहा कि अगर उसे जाने नहीं दिया गया तो वह खुदकुशी कर लेगी। थोड़ी ही देर में लड़की ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया और सड़क पर हेलमेट भी फेंक दिया।

करीब 20 मिनट तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस ने युवती को जाने दिया। युवती अपने घर से ऑफिस जा रही थी। बता दें कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर लोगों को काफी जुर्माना लग रहा है, हालांकि कई राज्य इस नियम में बदलाव कर चुके हैं, कुछ राज्यों ने चालान की राशि घटाई है तो वहीं कुछ ने इस नियम को अभी तक लागू ही नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button