ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र बोले, पॉवर सेंटर नहीं बनूंगा; लोगों से मिलूंगा

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कहना है कि मैं पॉवर सेंटर नहीं बनूंगा, लेकिन यह अवश्य देखूंगा कि लोगों के काम हो रहे है या नहीं। संविधान की मर्यादा में रहते हुए आम लोगों को अधिक से अधिक राहत देने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि वे राजभवन में बैठकर लोगों से मिलेंगे, आम नागरिक मिल सकेगा और यदि किसी की कोई समस्या हुई तो सरकार के माध्यम से उसका निस्तारण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल का काम समन्वय का होता है। मैं सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय स्थापित कर राजस्थान के विकास के लिए काम करूंगा। केंद्रीय योजनाओं योजनाओं के क्रियान्यन पर विशेष जोर रहेगा। सामाजिक सुरक्षा की केंद्रीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले, इसके लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। कलराज मिश्र ने सोमवार को “दैनिक जागरण” से विशेष बातचीत में कहा कि राज्यपाल का काम शासन चलाना नहीं, बल्कि संविधान की मर्यादा में रहकर लोगों के हितों की सुरक्षा करना है।

पूणवत्तापूर्ण शिक्षा और आदिवासी कल्याण का ध्यान रखेंगे

कलराज मिश्र ने कहा कि वे नियमित रूप से लोगों से मिलेंगे, लेकिन सरकार के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में कोई दखल नहीं करेंगे। सरकार का काम शासन चलाना होता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक होने के कारण इसे संभालने वाले को संविधान की रक्षा का पूरा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान में राज्यपाल को जो दायित्व दिए गए हैं, उनका वे पूरा पालन करेंगे। कलराज ने कहा कि आदिवासी कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पद विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे आदिवासी क्षेत्रों में जाकर आदिवासियों के साथ संवाद करेंगे। आदिवासियों के लिए तय बजट का सही ढंग से इस्तेमाल हो रहा है या नहीं यह देखने के साथ ही इस वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटीज के कुलाधिपति होने के नाते प्रत्येक यूनिवर्सिटी में निष्पक्ष व योग्य कुलपतियों की नियुक्ति कराने के साथ ही युवाओं के लिए शिक्षा का माहौल तैयार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button