ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

उद्योगपति राहुल बजाज ने RSS संस्थापक के स्मारक का किया दौरा, हेडगेवार स्मृति मंदिर में चढ़ाए फूल

नागपुर। मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक ‘हेडगेवार स्मृति मंदिर’ का शिष्टाचार दौरा किया। यह स्मारक महाराष्ट्र के नागपुर के रेशिमबाग में स्थित है। हालांकि, वह पास ही में महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय नहीं गए।

मालूम हो कि अपनी राय बेबाकी के साथ रखने वाले बजाज ने साल की शुरुआत में संघ मुख्यालय की तरफ से संघ नेतृत्व के दौरे के लिए दिए गए आमंत्रण को ठुकरा दिया था।

हेडगेवार स्मृति मंदिर में चढ़ाए फूल
संघ के एक पदाधिकारी ने बताया, बजाज शनिवार को नागपुर के महानगर संघचालक राजेश लोया व अन्य पदाधिकारियों के साथ यहां आए थे। उन्होंने हेडगेवार स्मृति मंदिर में फूल चढ़ाए। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ‘यह एक शिष्टाचार दौरा था। मैंने बजाज को स्मारक के दौरे के लिए आमंत्रित किया था। कहा था कि जब कभी वह नागपुर के आसपास हों तो यहां आएं। चूंकि वह पड़ोसी वर्धा जिले में थे तो यहां भी आए। यह एक अनौपचारिक निमंत्रण था।’

गौरतलब है कि डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना विजयादशमी (दशहरा) के मौके पर वर्ष 1925 में की थी। इसका उद्देश्य ¨हदू समाज को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से संगठित करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button