ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

SC ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी को J&K जाने की दी इजाजत

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर जाने की इजाजत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए इसके लिए उच्चतम न्यायालय का आभार जताया है। आजाद ने सोमवार को यहां कहा, मैं उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देता हूं। मुझे इस बात की खुशी है कि खुद उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने कश्मीर के हालात को लेकर मेरी चिंता को संज्ञान में लिया और मुझे वहां जाने की इजाजत दी।

उन्होंने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर जाकर स्थिति का आकलन करेंगे कि वहां के वास्तविक हालात क्या हैं, इसकी लोगों से मिलकर जानकारी लेंगे। वह इसकी जानकारी न्यायालय को भी देंगे। न्यायालय के आदेश पर आजाद श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला और जम्मू जाएंगे। इस दौरान वह प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, मैने उच्चतम न्यायालय के समक्ष उन लोगों की हिफाजत के लिए चिंता जतायी जो गुलबर्ग, सोनबर्ग आदि स्थानों पर पर्यटकों से होने वाली आय पर निर्भर हैं। हस्तशिल्प, हथकरघा, रिक्शा, तांगेवाले, रेहडीवाले आदि की कमाई आज रुक गयी है। तीन महीने से सरकार का ध्यान इन छोटे काराबारियों, मजदूरों और सामान्य लोगों पर नहीं गया। जम्मू-कश्मीर की एक तिहाई आबादी इसी तरह का काम करके अपना जीवन यापन करती है लेकिन सरकार का उन पर ध्यान नहीं है।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद उत्पन्न स्थितियों से संबंधित विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई करते हुए  आजाद को अपने गृह राज्य जाने की अनुमति दी। पिछले दिनों श्री आजाद जब जम्मू-कश्मीर गए थे तो उन्हें हवाई अड्डे पर रोक लिया गया था और उन्हें वापस दिल्ली आना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button