ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

फ्लाइट पर चढ़ने वाली थी ममता बनर्जी, एयरपोर्ट पर जशोदाबेन को देख उनसे मिलने दौड़ पड़ी दीदी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को शहर के हवाईअड्डे से नई दिल्ली के लिए विमान में सवार होने ही जा रही थी कि उनकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन पर पड़ गई। जसोदाबेन को देखकर ममता बनर्जी उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। ममता के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पड़ोसी झारखंड के धनबाद की दो दिन की यात्रा के बाद जशोदाबेन वहां से लौट रही थीं। सूत्र ने बताया, ‘‘यह अचानक हुई मुलाकात थी और उनके बीच अभिवादन का आदान-प्रदान हुआ।

मुख्यमंत्री ने उन्हें एक साड़ी उपहार में दी।” बनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाली हैं और इस दौरान वह राज्य को बकाया कोष जैसे कई मुद्दों को उठाएगी। जशोदाबेन ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा की। आसनसोल धनबाद से करीब 68 किलोमीटर दूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button