ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

चार दिन की चांदनी…फिर अंधेरी रात, दिल्ली की सड़कों में होने लगा नियमों का उल्लंघन

देशभर में 1 सितम्बर 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया गया था। इस एक्ट के तहत देश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया। इसे लेकर शुरुआत के 15 दिनों तक पुलिस की सख्ती के साथ ही लोगों में भी नियम का डर देखने को मिला। पर समय बीतने के साथ ही फिर स्थिति पहले की तरह होती जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर फिर से वाहन चालकों द्वारा खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन देखा जा रहा है। जहां नियम लागू होने के बाद भारी भरकम जुर्माने के डर से न सिर्फ बिना सही कागजात वाले वाहन सड़क से कम हो गए थे, वहीं सड़क पर चल रहे वाहनों के चालकों को नियमों का पालन करते देखा जा रहा था। कार चालक सीट बेल्ट लगाए हुए और बाइक चालक और सवार हेलमेट पहने हुए दिख रहे थे।

रेड लाइटों को पार करना तो दूर रेड लाइटों पर गाडिय़ां नियमनुसार जेब्रा क्रॉसिंग के पीछे रुक रही थीं। पर फिर से गाडियों को रेड लाइट जंप करते हुए, बाइकों पर बिना हेलमेट और ट्रिपल राइड करते हुए देखा जा रहा है। लोगों के अनुसार बढ़े हुए जुर्माने को लेकर हो रहे राजनीतिक विरोध और कई राज्यों द्वारा नए एक्ट को लागू करने को लेकर राहत दिए जाने के कारण दिल्ली के लोगों में भी 15 दिनों पहले इस एक्ट को लेकर आई गंभीरता व डर खत्म होता जा रहा है। जबकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब भी दिल्ली में पहले दिन की तरह ही एक्ट को सख्ती से लागू किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button