ब्रेकिंग
Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा ... Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत... Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लह... Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रव... MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल... Surajpur Crime & Local News: मां की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा ट्रेन से पहुंचा मुंबई; जीआरपी और पु...
देश

काशी में बोले PM मोदी, कई राज्यों में विचारधारा के कारण हो रही BJP कार्यकर्ताओं की हत्या

वाराणसीः लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद सोमवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई राज्यों में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की राजनीतिक विचारधारा के कारण हत्याएं हुई है। हमारे देश में राजनीतिक छुआछूत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कई जगह भाजपा का नाम लेते है ही अस्पृश्यता का माहौल बनाया जाता है।

काशी तो अविनाशी है, काशी ने जो स्नेह और शक्ति मुझे दीः PM
पीएम मोदी ने कहा कि काशी की जनता का आर्शीवाद मेरे लिए अनोखा अनुभव है। मैं भी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी और कार्यकर्ता जो आदेश करते हैं उसका पालन करने का भरसक प्रयास करता हूं। एक मास पूर्व जब 25 तारीख को मैं यहां वाराणसी में था तब जिस आन-बान-शान के साथ काशी ने एक विश्वरूप दिखाया था और वो सिर्फ काशी या उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने वाला नहीं था उसने पूरे हिन्दुस्तान को प्रभावित किया। काशी तो अविनाशी है, काशी ने जो स्नेह और शक्ति मुझे दी है, ऐसा सौभाग्य मिलना बहुत मुश्किल है। पूरे चुनाव अभियान को कार्यकर्ताओं ने चलाया। उन्होंने काशी के हर कार्यकर्ता, हर समर्थक का आभार व्यक्त किया। शायद ही कोई उम्मीदवार चुनाव के समय इतना निश्चिंत होता होगा, जितना मैं था। इस निश्चिंतता का कारण आपका परिश्रम और काशीवासियों का विश्वास था। नतीजे और मतदान दोनों समय मैं निश्चिंत था और बड़े मौज के साथ केदारनाथ में बाबा के चरणों में बैठ गया था।

पीएम बोले कि इस चुनाव में अलग-अलग दलों के साथी और निर्दलीय साथी जो मैदान में थे, उनका भी मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पूरी गरिमा के साथ काशी के चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया। मैं सभी अन्य उम्मीदवारों का मन से अभिनंदन करता हूं। पूरे देश में और सोशल मीडिया में यहां की बेटियों ने जो स्कूटी यात्रा निकाली उसकी बड़ी चर्चा है, स्कूटी पर बैठकर हमारी बेटियों ने पूरी काशी को अपने सिर पर बैठा लिया था। मैं काशी के संगठन से जुड़े लोगों का, हर कार्यकर्ता का और हर समर्थक का इस बात के लिए आभार करता हूं कि उन्होंने इस चुनाव को जय-पराजय के तराजू से नहीं तोला। उन्होंने चुनाव को लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक समर्पण का पर्व माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button