ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान में केजरीवाल को मिला RWA का साथ

नई दिल्ली: डेंगू के खिलाफ 10 हफ्ते,10 बजे, 10 मिनट अभियान में अब दिल्ली के सभी आरडब्ल्यूए भी सहयोग करेंगे। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली सरकार और सभी आरडब्ल्यूए का संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें आरडब्ल्यूए की जिम्मेदारी तय की गई। इसके तहत सरकार और आरडब्ल्यूए के बीच एग्रीमेंट होगा। साथ ही,आरडब्ल्यूए को डेंगू खत्म करने के लिए पांच काम सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के सहयोग की सराहना की। दिल्ली सरकार के डेंगू रोधी अभियान को तेज करते हुए केजरीवाल ने विभिन्न निवास कल्याण संघों (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। दिल्ली सरकार के इस अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी के तीन हजार से ज्यादा आरडब्ल्यूए को साझीदार बनाने की योजना बना रही है।

केजरीवाल ने कहा कि बहुत जल्द हम विभिन्न आरडब्ल्यूए से समझौता करेंगे और अभियान को गति देंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की आशंका है कि इस साल डेंगू के मामले बढ़ सकते हैं क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा चार-पांच साल के चक्र में होता है। उन्होंने कहा कि 2015 में दिल्ली में डेंगू के 15,000 मामले आए थे और 60 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन हमने इन वर्षों के दौरान इस पर काम किया और डेंगू के मामले काफी कम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button