ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
देश

मोदी-ट्रंप के बीच रखी Coke बोतल को लेकर छिड़ गई बहस, PMO को देना पड़ा जवाब

अमेरिका यात्रा गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा बेहद खास मानाजा रहा है। यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली (UNGA) के 74वें सत्र के लिए अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 36 घंटों के दौरान दो बार मुलाकात हुई। इस दौरान दोनो राष्ट्र प्रमुखों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई इस बैठक में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच रखी एक टेबल पर रखी कोक की बोतल सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई। यहा तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय को इस पर स्पष्टीकरण तक देना पड़ गया

ट्रंप और मोदी के बीच रखी छोटी सी टेबल में एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने इस बोतल को हींग कोला तो किसी ने जल जीरा करार दिया। लोगों ने इस फोटो को जूम कर कर के देखा। मानों लोग जानना चाह रहे हों कि आखिर इस बोतल में ऐसा क्या है। एक यूजर ने इसे ट्रंप अप करार दिया। एक यूजर ने इस बोतल को काका कोला करार दिया। एक यूजर ने इसे मशरूम सिरप और ट्रंप के लिए इंडिया दारू क कह डाला। हालांकि मीडिया से बातचीत के बाद इस बात से भी पर्दा उठ गया कि इस बोतल में आखिर ऐसा क्या था और यह टेबल पर क्यों रखी गई थी।

कोक की बोतल को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का कहना है कि यह बैठक अमेरिका की ओर से आयोजित की गई थी, इसलिए व्यवस्था उनकी तरफ से की गई थी। PMO ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नियमित तौर पर कोक पीते हैं इसलिए यह ध्यान में रखते हुए अमेरिकी पक्ष ने उस कोक की बोतल को रखा था। द्विपक्षीय वार्ता से जुड़े अधिकारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टेबल पर रखी गई कोक की व्यवस्था भी उन्होंने की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति कोक पीने के आदि हैं इसलिए टेबल पर एक बोतल रख दी गई थी। बताया जाता है कि ट्रंप को डाइट कोक बेहद पसंद है। वह अपने खान-पान में भी डाइट कोक ही लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button