ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
विदेश

UN के मंच से आज PM मोदी आतंकवाद पर दुनिया को देंगे कड़ा संदेश

न्यूयॉर्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के कुछ देर बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का संबोधन होगा। पीएम मोदी भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे भाषण देंगे। पीएम मोदी यूएन के मंच से पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर घेर सकते हैं तो इमरान कश्मीर को लेकर आंसू बहा सकते हैं। पीएम मोदी का यूएनजीए में यह दूसरा भाषण होगा, इससे पहले साल 2014 में उन्होंने यहां भाषण दिया था। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सितंबर 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी थी। उनके इस भाषण की खूब चर्चा हुई थी। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी सुषमा स्वराज की प्रशंसा की थी। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी का आज अमेरिका दौरे का अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री 21 सितंबर से अमेरिका के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले ह्यूस्टन पहुंचे थे जहां उन्होंने हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। वहीं भाजपा ने पीएम मोदी के भारत लौटने को लेकर उनके स्वागत के लिए तैयारियां कर ली हैं। भाजपा पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button