ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

बिग बॉस से पहले बढ़ी सलमान की मुसीबतें, जोधपुर में आज पेशी, नहीं पहुंचने पर रद्द हो सकती है जमानत

मुंबई: बिग बॉस 13वां सीजन शुरू होने से पहले शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान को आज जोधपुर कोर्ट में पेश होना है। सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने 4 जुलाई को सुनवाई के दौरान सलमान को 27 सितंबर को अदालत के पेश होने का निर्देश दिया था। ऐसा नहीं करने पर उनकी जमानत भी रद्द हो सकती है। इसी बीच उन्हें एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की धमकी भी मिली है। जिसके चलते पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी गैंगस्टर गैरी शूटर ने दी थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली इसी तरह की धमकी के चलते सलमान ने अदालत में पेश होने का मन बदल लिया था।

बता दें कि साल 2018 में 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने सलमान को करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान को 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगा था।

2016 में दूसरे मामले लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। इन दोनों मामलों की सुनवाई जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है जिसमें सलमान को पेश होना है।

ये था पूरा मामला

साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान दो काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार के मामले में सलमान पर केस चल रहा है। सलमान पिछली बार जोधपुर ग्रामीण के जिला और सेशन न्यायालय में पेश नहीं हुए थे और हाजिरी माफी लगाई थी। उनकी इस हरकत पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर अगली बार वह पेश नहीं होंगे तो कार्रवाई होगी। वहीं, बाकी आरोपियों में सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button