ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

विधानसभा चुनाव: भाजपा की नजर उत्तरी महाराष्ट्र पर

उत्तरी महाराष्ट्र के अहमदनगर, धुले, जलगांव, नंदुरबार और नासिक जिले कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करते थे लेकिन अब ये क्षेत्र धीरे-धीरे इस पार्टी के हाथों से फिसलते जा रहे हैं। अब भाजपा ने यहां अपनी पैठ बना ली है। विधानसभा चुनाव के आयोजन में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। भाजपा उत्तरी महाराष्ट्र में अपने प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उसने कांग्रेस-राकांपा दोनों को दिक्कत में डाल दिया है।

इस क्षेत्र में कई नेताओं ने अपना दल बदला है। उत्तरी क्षेत्र के इन पांच जिलों में राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 47 विधानसभा क्षेत्र हैं। नंदुरबर क्षेत्र में जहां चार विधानसभा सीटें है, वहीं धुले, जलगांव में क्रमश: 11-11 सीटें हैं। इसके अलावा नासिक जिले में 15 विधानसभा सीट है और 12 विधानसभा सीट अहमदनगर जिले में है। नंदुरबर और धुले जिले आदिवासी बहुल इलाके हैं और यहां पारंपरिक रूप से कांग्रेस मजबूत है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मानिकराव गवित पहले नंदुरबार के लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वहां यहां नौ साल लगातार प्रतिनिधि बने रहे।

कांग्रेस के गढ़ में पहली बार तब दरार आई थी जब भाजपा ने हिना गवित (राकांपा के दिग्गज नेता विजयकुमार गवित की बेटी) को पार्टी मे शामिल कर लिया। धुले और नंदुरबर जिले में कांग्रेस के पांच विधायक हैं और भाजपा के पास चार विधायक हैं। वहीं धुले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरीश पटेल के बारे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

नासिक में कांग्रेस के पास दो विधायक थे। इनमें से एक विधायक निर्मला गवित शिव सेना में शामिल हो चुकी हैँ। अहमदनगर में वैभव पिचड़ (अकोला) और राधाकृष्णा विखे पाटिल (शिरडी) क्रमश: राकांपा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उत्तरी महाराष्ट्र में चुनाव में भाजपा की संभावनाओं पर बात करते हुए भाजपा के दिग्गज नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि उसने अपना यहां काफी प्रसार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button