ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
मध्यप्रदेश

इजराइल दंपति के साथ चोरी करने वाली गैंग जीआरपी पुलिस ने पकड़ी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जीआरपी ने चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 4 लाख से ज्यादा का माल बरामद किया है, जिसमें नगदी, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान शामिल हैं। इसी गैंग ने बीते दिनों ओंकारेश्वर में इजरायली दंपती के साथ चोरी की वारदात की थी तबसे खंडवा पुलिस भी उनकी तलाश में लगी थी।

जानिए कैसे पकड़े गए आरोपी

जीआरपी खंडवा को लगातार मिल रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक रेल राहुल कुमार लोढ़ा और उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह कुल्हारा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। प्लेटफार्म नंबर 6 (भुसावल छोर) पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज से उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई।

गिरोह की गिरफ्तारी में निरीक्षक एम.पी. ठक्कर, सउनि एम.एस. चौहान, सउनि शेख मकसूद, प्र. आर. सोमनाथ मौर्य, आर. कृष्ण कुमार पटेल सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। खंडवा जीआरपी की इस कार्रवाई से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, शुक्रवार को मांधाता पुलिस इनका रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button