ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

बड़ी खबर : केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगाई रोक, बढ़ते दामों के बाद उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली। प्याज की बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने प्याज की निर्यात नीति में संसोधन किया है। इसके बाद सरकार ने फैसला किया कि प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विदेश व्यापार महानिदेशक द्वारा आज जारी एक अधिसूचना में, आलोक वर्धन चतुर्वेदी ने प्याज की निर्यात नीति में संशोधन की घोषणा की। आईटीसी (एचएस) के वर्गीकरण 2 के अनुसूची 7 के अध्याय 7 के सीरियल नंबर 51 और 52 पर आइटम विवरण के लिए प्याज की निर्यात नीति निर्यात और आयात से मुक्त करने के लिए आगे के आदेशों के लिए निषिद्ध से संशोधित है।

बता दें, 26 सितंबर को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने राज्यों को केंद्र से प्याज खरीदने के लिए कहा था और कहा था कि उनकी आवश्यकताओं को तुरंत पूरा किया जाएगा।

देश में इनदिनों जनता प्याज के बढ़े हुए दामों से परेशान है। देश में प्याज की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं। लोद 80 से 90 रुपए प्रतिकिलो की दर से प्याज खरीदने को मजबूर हैं।

दिल्ली में सस्ते दाम पर मिल रहा प्याज

प्याज के दामों में हो रही बढ़ोतरी के बीच दिल्ली सरकार ने 23.90 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज बेचने का निर्णय लिया है। शनिवार से राशन की 400 दुकानों व 70 मोबाइल वैन यानी पूरी दिल्ली में 470 स्थानों पर यह प्याज उपलब्ध होगा। यहां एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 5 किलो प्याज ही खरीद सकेगा। प्याज बेचने का काम सुबह दस से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए किसी भी पहचान पत्र की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली सचिवालय में शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button