ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

विधानसभा चुनाव: BJP चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे PM मोदी, उम्मीदवारी पर होगी चर्चा

हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक मे शामिल होने के लिए पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व प्रदेश प्रभारी और संगठन मंत्री पहुंच गए हैं। बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे। इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है।

केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में पार्टी के चुनावी प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा और शिवसेना में सीटों का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन के मुताबिक शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं, बीजेपी (BJP) का 144 सीटों पर चुनाव लड़ना तय हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button