ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

नारद स्टिंग मामला: BJP नेता मुकुल राय के घर पहुंची सीबीआई की टीम

कोलकाताः सीबीआई ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय से नारद टेप कांड में उनके आवास पर पूछताछ की। इस सिलसिले में आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा से भी पूछताछ हुई।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारी मामले में इस हफ्ते की शुरुआत में गिरफ्तार मिर्जा को भाजपा नेता के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर ले गए। उन्होंने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने ‘‘आमने- सामने” हुई पूछताछ की वीडियो भी बनाई।

सीबीआई ने शनिवार को रॉय से अपने निजाम पैलेस कार्यालय में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा था कि जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना उनका काम है।

पश्चिम बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनावों से पहले कुछ टेपों में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मिर्जा से मिलते- जुलते लोग एक फर्जी कंपनी को लाभ पहुंचाने के बदले धन स्वीकार करते देखे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button