ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

IIT मद्रास में छात्रों को नमो मंत्र, मोदी बोले- आप सब भारत का भविष्य

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को IIT मद्रास में दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब भारत का भविष्य हो। देश का विकास आपके ही हाथ में है। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक संभावनाएं हैं। इससे पहले उन्होंने ‘आईआईटी-मद्रास’ में ‘सिंगापुर इंडिया हैकाथन 2019′ में कहा कि हम दो बड़े कारणों से नवोन्मेष को प्रोत्साहित कर रहे हैं। पहला कारण यह है कि हम भारत की समस्याओं को सुलझाने के लिए आसान समाधान चाहते हैं ताकि जीवन सरल हो सके। उन्होंने कहा कि दूसरा कारण यह है कि हम भारत के लोग, पूरी दुनिया के लिए समाधान तलाशना चाहते हैं। वैश्विक स्तर पर प्रयोग होने वाले भारतीय समाधान। यह हमारा लक्ष्य एवं प्रतिबद्धता है।

मोदी ने विभिन्न समाधानों के साथ हैकाथन में भाग लेने वालों की सराहना करते हुए कैमरा संबंधी एक नवोन्मेष का जिक्र किया और कहा कि यह संसद में उपयोगी होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के ठहाकों के बीच कहा, ‘‘मुझे मुख्य रूप से वह कैमरा अच्छा लगा जो बताता है कि कौन ध्यान दे रहा है। आप जानते हैं कि अब क्या होगा- मैं संसद के अपने अध्यक्ष (ओम बिरला) से बात करूंगा… और मुझे भरोसा है यह सांसदों के लिए बहुत लाभकारी होगा।

साथ ही उन्होंने देश के नवोन्मेष पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की और कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर उपयोग हो सकने वाले समाधान मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा कि स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षा और अनुसंधान तक, एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र पैदा किया जा रहा है जो नवोन्मेष का माध्यम बन गया है। देश तीन शीर्ष स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है और नवोन्मेष एवं स्टार्टअप इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button