ब्रेकिंग
Indian Captain Arrested in UK: ब्रिटेन में गिरफ्तार हुए उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत; परिवार ने सरकार... Bank Holidays June 2026: अगले हफ्ते लगातार बंद रहेंगे बैंक! 22 से 28 जून के बीच चेक करें छुट्टियों क... Nothing B-Series Teased: नथिंग भारत में ला रहा है अपना नया बजट स्मार्टफोन? 'Born Different' टैगलाइन ... Peepal Tree Puja Rules: रविवार को क्यों नहीं की जाती पीपल की पूजा? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा Yoga Benefits: रोज सिर्फ 10 मिनट योग करने से शरीर में आते हैं ये चमत्कारी बदलाव; जानें एक्सपर्ट की र... International Yoga Day 2026: कोलकाता से पीएम मोदी का संदेश; कहा- 'योग सिर्फ आसन नहीं, मानवीय एकता का... International Yoga Day in Uttarakhand: सीएम धामी ने बनबसा में किया योग; उत्तराखंड को 'योग एवं वेलनेस... NEET UG Re-Exam Prayagraj: प्रयागराज में 23 हजार छात्र देंगे NEET री-एग्जाम; 47 केंद्रों पर STF की क... Deoria Teacher Suicide Case: 25 हजार का इनामी लिपिक संजीव सिंह ने किया सरेंडर; शिक्षक को आत्महत्या क... International Yoga Day 2026: जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी...
देश

आतंकियों के साथ नहीं चलेगी लुका छिपी, जरूरत पड़ी तो LoC भी पार करेगी सेना: बिपिन रावत

सीमा में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों को देखते हुए आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पाक को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकियों के साथ ज्यादा देर तक लुकाछिपी का खेल नहीं चलेगा। यदि जरूरत पड़ी तो हम नियंत्रण रेखा पार करने से भी नहीं हिचकेंगे। रावत ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर में किसी भी तरह की अशांति फैलाने का मौका नहीं दिया जा सकता।

एक अखबार को दिए साक्षात्कार में आर्मी चीफ ने कहा कि भारत का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि वह पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर के माहौल का दुरुपयोग नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की तरफ से की गई स्ट्राइक्स ने एक मैसेज दिया कि लाइन ऑफ कंट्रोल हमेशा सुरक्षित होनी चाहिए। जब तक कि दूसरी तरफ से शांति और माहौल बिगाड़ने की कोशिश न की जाए। अगर हमें सीमा पार करने की जरूरत पड़ी तो हम करेंगे फिर चाहे वो हवा से हो या जमीन के रास्ते।

रावत ने कहा कि भारत की तरफ से कई सबूत दिए जाने के बाद पाकिस्तान कहता रहा है कि वह आतंकियों को सपोर्ट नहीं करता है। आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद उन्होंने साफ कहा कि वो कश्मीर में जिहाद के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान में आतंकी कैंप चल रहे हैं। यहां तक कि समय-समय पर उन्हें शिफ्ट भी किया जाता है। पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर को ही अपना हथियार बनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button