मीराबाई चानू राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए कोच विजय शर्मा के साथ अमेरिका रवाना हो रही हैं। उन्होंने इन खेलों की तैयारियों के लिए टोक्यो ओलंपिक से पहले के अपने तैयारी स्थल सेंट लुई को चुना है। मीरा एक माह से भी अधिक समय यहां रहेंगी। मीरा के साथ जेरमी लालरिनुनगा समेत अन्य छह लिफ्टरों को भी जाना था, लेकिन उनका वीजा नहीं लगने के कारण फिल्हाल यहीं रुकना पड़ रहा है। भारतीय भारोत्तोलन संघ ने खेल मंत्रालय और साई से वीजा दिलाने के लिए विदेश मंत्रालय को हस्तक्षेप करने को कहा है।राष्ट्रमंडल खेलों में मीरा को 49 किलो भार वर्ग में अपने खिताब की रक्षा करनी है। बर्मिघम के लिए इस बार में एंट्री भेजे जाने के बाद संघ ने फैसला लिया कि दोनों ही खेल आयोजनों के लिए मीरा की तैयारियों टोक्यो की तरह हों और उन्हें किसी तरह चोट की समस्या नहीं आए इसके लिए उन्हें अमेरिका भेजा जा रहा है। मीरा कोच विजय के साथ 16 या 17 मार्च की रात सेंट लुई के लिए रवाना हो जाएंगी।
Breaking
कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण, कहा- अवैध बिक्री रोकने पुरानी भट्टी खोलें
हिंदू धर्म अपनाने पर आग बबूला हुए भाई, बदायूं में आकर दंपती को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों का हंगामा, सड़क पर उतरे, चक्काजाम
कार और ऑटो की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक
RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम
इस फैसले से शेयरों में फिर आई गिरावट, अडानी को लगा एक और झटका
कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई
मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन
नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट
निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल